लोगों को खूब पसंद आ रहा ताश के पत्ते वाला चश्मा
- फोटो : संवाद
मुखौटा, गॉगल्स और विग के बाजार में भी विविधता
व्यापारी दिव्यांश तनेजा ने बताया कि मोदी जी, हनुमान जी और हल्क के मुखौटे बाजार में छाए हुए हैं। वहीं, पुष्पा स्टाइल पिचकारी और शाही तलवार भी युवाओं को आकर्षित कर रही है। इस बार होली गॉगल्स भी बेहद आकर्षक डिजाइन में उपलब्ध हैं, जिन्हें युवा और बच्चे बड़े उत्साह से खरीद रहे हैं। इसके साथ ही रंग-बिरंगी थीम टी-शर्ट, मजेदार स्लोगन वाली टी-शर्ट, अलग-अलग स्टाइल की विग और रंगीन टोपियों की भी जमकर खरीदारी हो रही है। लोग होली को खास अंदाज में मनाने के लिए अपने लुक पर भी विशेष ध्यान दे रहे हैं।