फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रंगारंग कार्यक्रमों ने बांधा समां

Fri, 23 Dec 2016 02:19 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बरेली
विज्ञापन
Colourful programs tied Sama - फोटो : बरेली, अमर उजाला
विज्ञापन
क्रिसमस के उपलक्ष्य में बिशप कोनार्ड स्कूल में चल रहे महोत्सव का रंगारंग कार्यक्रमों के साथ समापन हो गया। यहां बच्चों ने नाटक नृत्य और गीत प्रस्तुत कर समां बांध दिया।
विज्ञापन

महोत्सव के दूसरे रोज मुख्य अतिथि सेंट्रल जेल के जेलर एके गुप्ता व बरेली धर्म प्रांत के बिशप इग्नीशियस डिसूजा ने यहां लगे मेले का शुभारंभ किया। इसके साथ ही अतिथियों ने ईसा मसीह के संदेश और उनके कार्यों का वर्णन किया। इसके बाद पहले रोज की तरह बृस्पतिवार को भी मेला पूरे रंग में चलता रहा। एक तरफ मंच पर गीत संगीत और नृत्य की धूम रही। इसके बीच ईसा मसीह के जीवन पर आधारित नाटिका के प्रदर्शन ने दर्शकों को मानवता का संदेश दिया। तो दूसरी तरफ यहां लगे व्यंजन के स्टालों पर खान पान में लोग मशगूल रहे। इस सब के बीच यहां ईसा मसीह और संत मदर टेरेसा के जीवन पर लगी प्रदर्शनी को देख कर लोग प्रेरित होते रहे। इसके अलावा स्वच्छ भारत व ग्रीन बरेली के अभियान की कड़ी में आगे बढ़ाया गया। 
विज्ञापन

अंत में फादर डेरिक पिंटो ने आभार व्यक्त किया। इस दौरान फादर हेरल्ड डी कुन्हा, फादर वाल्टर, फादर पॉल, फादर सुनील के अलावा दौलत सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें