फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: हाईवे पर दो ट्रकों में भिड़ंत, चालक का पैर टूटा

विज्ञापन
नेशनल हाईवे पर ओवरटेक करने के चक्कर में ट्रकों की भिंड़त ।
विज्ञापन
फतेहगंज पूर्वी। नेशनल हाईवे पर बृहस्पतिवार को तड़के तीन बजे के करीब लखनऊ की ओर से बरेली जा रहा एक धान से भरा ट्रक टिसुआ में आगे चल रहे कंटेनर को ओवरटेक करने के चक्कर में अनियंत्रित होकर उसमें पीछे से टकरा गया। इसमें ट्रक चालक रिजवान निवासी गांव डबारसी थाना मसूरी जनपद गाजियाबाद ट्रक के केबिन में फंस गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जेसीबी मशीन बुलाकर ट्रक को हटवाया, तब जाकर केबिन में फंसे हुए चालक को बमुश्किल निकलवाया गया। गंभीर घायल रिजवान को बरेली के एक निजी अस्पताल भिजवाया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।
विज्ञापन

इस दौरान हाईवे पर जाम लगने लगा। पुलिस ने कुछ देर बाद जाम खुलवाया। थाना प्रभारी संतोष कुमार ने बताया कि ने बताया कि केबिन में फंसे होने के कारण चालक के पैर टूट गए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें