फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: काॅलेजों को रास आ रहा पढ़ाई संग कमाई का हुनर

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। रुहेलखंड विश्वविद्यालय की ओर से शुरू किए गए अर्न व्हाइल यू लर्न मॉडल को अब अन्य काॅलेज भी अपनाने जा रहे हैं। इसमें छात्र कैंपस के गेस्ट हाउस का संचालन कर स्टाइपेंड पा रहे हैं। साथ ही, आईटी व लीगल क्लीनिक का संचालन कर पढ़ाई के साथ कमाई भी कर रहे हैं।
विज्ञापन

दरअसल, होटल प्रबंधन विभाग के विद्यार्थी सत्यवीर, मानवी त्रिपाठी, विशाल गंगवार, सचिन आदि एमजेपीआरयू हॉस्पिटैलिटी एक्सपीरियंशियल लर्निंग ग्रुप बनाकर विश्वविद्यालय के अतिथि गृह की व्यवस्था देख रहे हैं। इसके बदले उन्हें जेब खर्च भी मिल रहा है।
इसी तरह से कंप्यूटर साइंस एंड इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी विभाग के छात्रों ने आईटी क्लीनिक शुरू किया है। विभागाध्यक्ष प्रो. एसएस बेदी के नेतृत्व में बीटेक कंप्यूटर साइंस के पांच छात्रों की टीम को आईटी क्लिनिक के लिए चुना गया है।
विज्ञापन

आईटी क्लीनिक में परिसर के विद्यार्थी, शिक्षक, कर्मचारी आदि अपनी तकनीकी समस्याओं के निस्तारण के लिए आ रहे हैं। विधि विभाग में शुरू हुए एक्सपीरियंशियल लर्निंग ग्रुप में 17 विद्यार्थियों को शामिल किया गया है।
वह पढ़ाई के साथ ही रोजगार में भी खुद को मजबूत कर रहे है। शिक्षकों ने बताया कि विवि में शुरू हुए इस मॉडल को अन्य कॉलेज भी अपनाना चाहते हैं। इसके लिए वे लगातार संपर्क कर रहे हैं। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें