फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अभायन राजकीय महाविद्यालय के छात्रों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। कांट क्षेत्र के गांव अभायन स्थित राजकीय महाविद्यालय में शिक्षकों की कमी होने के कारण विभिन्न पाठ्यक्रमों में प्रवेश लेने वाले छात्र-छात्राओं का पठन-पाठन कार्य बाधित हो रहा है। यही नहीं, व्यवस्थागत खामियों के चलते विद्यार्थियों को अन्य कई समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है, लेकिन उनके निस्तारण पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा। इसके विरोध में महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने बृहस्पतिवार को कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया और राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन अतिरिक्त मजिस्ट्रेट सतीश चंद्र को देकर शिक्षकों की नियुक्ति कराने के साथ अन्य खामियां दूर कराने की मांग की।
विज्ञापन

महाविद्यालय की समाजवादी छात्र सभा इकाई के पूर्व अध्यक्ष सौमित्र यादव के साथ कलक्ट्रेट पहुंचे हसीन बासित, लवी मेस्टन, सचिन राजपूत, दिव्यांश यादव, अरबाज पठान, संतोष मौर्य आदि छात्रों ने कहा कि अध्यापकों की कमी से उनकी पढ़ाई प्रभावित हो रही है और परीक्षाएं निकट आने पर पाठ्यक्रम भी पूरा नहीं हो पाता है। उन्होंने कहा कि उनके कैरियर के साथ किसी तरह का खिलवाड़ उन्हें मंजूर नहीं होगा। महाविद्यालय में स्वच्छता अभियान का मजाक उड़ाया जा रहा है क्योंकि पूरे परिसर में गंदगी पसरी है और पानी की टंकी नहीं होने से उन्हें पेयजल के लिए भटकना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें