फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: कॉलेज प्रशासन ने नहीं उपलब्ध कराया पैड, बेटी को होना पड़ा शर्मिंदा

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। गुरुनानक रिक्खी सिंह इंटर कॉलेज की छात्रा को स्कूल टाइम में माहवारी आ गई। कॉलेज प्रशासन से उसने सेनेटरी पैड की मांग की तो उसे कमरे से बाहर कर दिया गया। एक घंटे तक उसे पैड नहीं दिया गया, अलबत्ता उसे उसी हाल में घर जाने के लिए कह दिया गया। रास्ते में उसके कपड़े खराब हो गए और शर्मिंदगी उठानी पड़ी। इससे उसकी मानसिक स्थिति पर भी प्रभाव पड़ा है। उसके पिता ने कॉलेज प्रशासन के इस संवेदनहीन रवैये की लिखित शिकायत राज्य महिला आयोग, महिला कल्याण विभाग, डीएम और डीआईओएस से की है। उन्होंने मामले की जांच कर कार्रवाई की मांग उठाई है।
विज्ञापन


इधर, प्रधानाचार्य रचना अरोरा ने बतया कि यह छुट्टी के समय की बात है। जब तक इसकी जानकारी मुझे हुई, तब वह घर जा चुकी थी। वहीं महिला कॉलेज होने के नाते विद्यालय में सभी महिला शिक्षक हैं और सभी के पास पैड मौजूद रहते हैं। इसके लिए क्यों मना किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें