फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सामूहिक दुष्कर्मः आरोपियों का साथ देने वाले मां और भाई भी नामजद

विज्ञापन
रेप - फोटो : DEMO Pics
विज्ञापन

एक आरोपी के भाई को गिरफ्तार कर पुलिस ने भेजा जेल
विज्ञापन

रेलवे कालोनी के खंडहर नहीं मुख्य आरोपी के घर हुआ था दुष्कर्म

सीबीगंज। सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने एक आरोपी और दो आरोपियों की मां को भी आरोपी बना दिया है। इनमें से आरोपी का भाई रविवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। इस तरह घटना में अब छह आरोपी हो गए हैं। वहीं, विवेचना में सामने आया कि किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म मुख्य आरोपी के घर में हुआ था। पुलिस का दावा है फरार तीन आरोपियों को भी एक-दो दिन में गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
तीन दिन पूर्व हुए सीबीगंज में हुए सामूहिक दुष्कर्म में सर्वोदय नगर निवासी अंकित गुप्ता, सुमित, मोहित और एक अज्ञात पर रिपोर्ट हुई थी। विवेचना में अज्ञात आरोपी का नाम अंकित गुप्ता का भाई हिमांशु गुप्ता सामने आया। इसके बाद सामने आया कि आरोपी सुमित का भाई अमित भी घटना के दौरान किशोरी को मौके पर पहुंचाने गया था। रविवार को पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। इंस्पेक्टर बच्चू सिंह ने बताया कि घटना में रेलवे कॉलोनी के खंडहर को घटनास्थल बताया जा रहा था। मगर विवेचना मेें यह मुख्य आरोपी का दूसरा घर निकला है। आरोपी किशोरी को रेलवे कालोनी के खंडहर की ओर से लेकर गए थे इसलिए वह भ्रमित हो गई। इंस्पेक्टर के मुताबिक घटना में आरोपियों का सहयोग करने के मामले में आरोपी अंकित गुप्ता की मां का नाम भी खोल दिया गया है। फरार चल रहे तीनों आरोपियों को एक-दो दिन में गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

किशोरी को धंधे में उतारना चाहती थी आरोपी की मां
सामूहिक दुष्कर्म के एक आरोपी की मां सैक्स रैकेट चलाती है और कई बार जेल जा चुकी है। किशोरी के पिता ने बताया कि घटना के बाद उनकी बेटी शिकायत लेकर उसके पास पहुंची थी। मगर आरोपी की मां ने पुलिस में अपने ऊंचे संबंधों का हवाला देकर उसे धमकाया और कहा कि वह जैसा करती है, वैसे चलती रहो। अगर कहीं शिकायत की तो बहुत बुरा अंजाम होगा। उन्होंने आरोप लगाया कि महिला उनकी बेटी को भी सैक्स रैकेट में शामिल करना चाहती थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें