फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: सर्द हवा करा रही ठिठुरन का अहसास

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। बारिश के बाद बादल छंटे तो रविवार को चटक धूप निकली। हालांकि, नमी का स्तर 98 फीसदी होने से हवा ठंड का अहसास कराती रही। मौसम विभाग ने अब दो दिन कोहरे का अलर्ट जारी कर बचाव का सुझाव भी दिया है।
विज्ञापन

आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के विशेषज्ञ अतुल कुमार के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव अब कम हो गया है। हवा में भरपूर नमी होने और पुरवाई चलने से बादल मंडराने के आसार नहीं है। लिहाजा, धूप निकलेगी। नमी और गुनगुनी धूप के प्रभाव से सुबह-शाम घना कोहरा छाने का अनुमान है। रविवार को अधिकतम तापमान सामान्य स्तर पर 21.1 डिग्री और न्यूनतम सामान्य से पांच डिग्री अधिक 12.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। वहीं, मौसम विभाग से जारी एडवाइजरी के मुताबिक कोहरा होने की स्थिति में वाहन चलाते समय गति नियंत्रित रखें। फॉग लाइट प्रयोग करें। संभव हो तो रात आठ से सुबह आठ बजे तक लंबी दूरी की यात्रा न करें।
विज्ञापन


मौसम इनपुट
21.1
12.6
धूप निकलेगी। सुबह-शाम घना कोहरा होगा।
सूर्योदय 7:04
सूर्यास्त 5:26
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें