फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: झाड़ियों की कटाई के लिए सीएमएस ने नगर निगम को भेजा पत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। तीन सौ बेड अस्पताल परिसर में उगी झाड़ियों की कटाई के लिए बुधवार को प्रभारी सीएमएस ने नगर आयुक्त को पत्र भेजा है। वहीं, आंवला, फतेहगंज पश्चिमी स्थित स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सा अधिकारियों ने सफाई के लिए पत्र भेजने के जुमले तक सीमित हैं।
विज्ञापन

मंगलवार को पड़ताल के दौरान तीन सौ बेड अस्पताल समेत जिले के स्वास्थ्य केंद्रों में मच्छरों के हमले से निजात के लिए इंतजाम ही नहीं मिले। शहर स्थित तीन सौ बेड अस्पताल में प्रशासनिक भवन के सामने और पीछे के बरामदे के खाली स्थान पर भी झाड़ियां मिलीं।
आंवला और फतेहगंज पश्चिमी स्थित स्वास्थ्य केंद्रों की भी यही स्थिति रही। सीएमओ डॉ. विश्राम सिंह ने कहा कि सभी चिकित्सा अधिकारियों को स्थानीय निकाय को पत्र भेजकर झाड़ियों की कटान के निर्देश दिए गए हैं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें