ओएसडी ने कहा था- हमलावरों को पाताल से भी खोज लाएंगे
रविवार को सीएम योगी के ओएसडी राजभूषण सिंह ने फोन कॉल कर अभिनेत्री के पिता जगदीश चंद्र पाटनी से बात की थी। बातचीत के दौरान उन्होंने कहा था कि आरोपी बच नहीं सकेंगे। पुलिस उनको पाताल से भी निकाल लाएगी। आपके परिवार की सुरक्षा की जिम्मेदारी सरकार की है, आप बिल्कुल निश्चिंत रहें।
यह भी पढ़ें- दिशा पाटनी के घर पर फायरिंग: बंट गए गैंगस्टर, वायरल हो रही ऑडियो रिकॉर्डिंग; 'लॉरेंस देश का सबसे बड़ा गद्दार'
अभिनेत्री के घर पर लगातार दो दिन की थी फायरिंग
अभिनेत्री दिशा पाटनी के बरेली स्थित घर पर 12 सितंबर को तड़के करीब साढ़े तीन बजे बाइक सवार दो हमलावरों ने फायरिंग की थी। दोनों हमलावर सीसीटीवी फुटेज में दिखे थे। सोशल मीडिया पर पोस्ट डालकर गोल्डी बरार के साथियों ने इस घटना की जिम्मेदारी ली थी। मामला तूल पकड़ गया तो आरोपियों ने पोस्ट डिलीट कर दी। शाम को अकाउंट भी डिलीट कर दिया।
एसएसपी ने जांच कराई तो पता लगा कि अकाउंट पुर्तगाल की आईडी पर बनाया गया था। घटना से एक दिन पहले 11 सितंबर को भी हमलावर सुबह साढ़े चार बजे करीब पाटनी के घर के पास फायरिंग करके भाग निकले थे लेकिन इसके बारे स्पष्ट मेसेज न हो पाने की वजह से उन्होंने लगातार दूसरे दिन हमला किया।