फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: बरेली में सीएम योगी ने बुलडोजर को दिखाई हरी झंडी, कूड़ा उठान के लिए मिले 51 नए वाहन

Tue, 30 Jun 2026 03:56 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

सार

Bareilly News: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को शहर की सफाई व्यवस्था के लिए कई वाहनों को हरी झंडी दिखाई। इनमें 51 सीएनजी कूड़ा वाहन, छह रोबोटिक मशीन और पांच जेबीसी शामिल हैं। ये सभी वाहन नगर निगम को सौंपे गए हैं। 
विज्ञापन
सर्किट हाउस से बाहर निकलते बुलडोजर - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को सर्किट हाउस में कार्यक्रम के दौरान 51 सीएनजी कूड़ा वाहनों, छह रोबोटिक मशीन (नाला सफाई के लिए) और पांच जेबीसी को हरी झंडी दिखाई। ये सभी वाहन नगर निगम को सौंपे गए हैं। इससे शहर में कूड़ा उठान और साफ-सफाई व्यवस्था बेहतर होने की उम्मीद है।    

विज्ञापन




मुख्यमंत्री ने विकास कार्यों की समीक्षा बैठक के दौरान शहर की कूड़ा प्रबंधन व्यवस्था की समीक्षा की और प्लांट के जल्द संचालन के निर्देश दिए। शहर के कूड़ा निस्तारण के लिए बना सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की वरियता में शामिल है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

कूड़ा कलेक्शन को मिलेगी गति 
शहर को साफ सुथरा बनाने और जनता को बेहतर सुविधा मिले इसके लिए नगर निगम सफाई व्यवस्था में सुधार और हाईटेक करने जा रहा है। इसी क्रम में मुख्यमंत्री ने नगर निगम के 51 कूड़ा कलेक्शन वाहनों को हरी झंडी दिखाई। इन वाहनों के संचालन से शहर के 80 वार्डों में डोर-टू-डोर कूड़ा संग्रहण व्यवस्था को नई गति मिलेगी। एकत्रित कूड़े को डलावघर और आगे प्रोसेसिंग केंद्र तक पहुंचाने का कार्य पर्यावरण अनुकूल तरीके से किया जाएगा। 

इन वाहनों के उपयोग से डीजल आधारित वाहनों पर निर्भरता कम होगी, जिससे प्रदूषण नियंत्रण में मदद मिलेगी। साथ ही स्वच्छता व्यवस्था को अधिक व्यवस्थित और आधुनिक बनाया जा सकेगा। उधर, सथरापुर गांव में बने सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट पर मशीनें लगना शुरू हो गई है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें