45.51 करोड़ की सीएम ग्रिड योजना का होगा शिलान्यास
नगर निगम की सूची में सीएम ग्रिड फेज-2 को भी शामिल किया है। इसका शिलान्यास मुख्यमंत्री शामिल किया है। इसमें कोहाड़ापीर चौराहे से लेकर कुदेशिया फाटक और धर्मकांटे चौराहे तक बनाई जानी है। इस परियोजना के शिलान्यास की तैयारी भी नगर निगम कर रहा है। इसकी टेंडर प्रक्रिया भी पूर्ण हो चुकी है।
मुख्यमंत्री की महत्वाकांक्षी परियोजना की तैयारी भी अंतिम दौर में
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की महत्वाकांक्षी परियोजना में शामिल इंडस्ट्रियल टाउनशिप की तैयारी भी अंतिम दौर में है। इसमें अब जमीन अधिग्रहण का काम शुरू होना है। इसके अलावा पीलीभीत रोड पर बसने वाली 2100 करोड़ की लागत से टाउनशिप की तैयारियां भी बीडीए ने पूर्ण कर ली है। इन दोनों योजनाओं के प्रोजेक्ट को भी मुख्यमंत्री के सामने रखा जा सकता है।