फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: 31 मार्च को प्रबुद्ध सम्मेलन में बरेली आएंगे मुख्यमंत्री योगी, पीलीभीत में भी है कार्यक्रम

Sun, 24 Mar 2024 12:03 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

होली के तुरंत बाद आयोजित कार्यक्रम में सीएम योगी प्रबुद्ध लोगों संग पार्टी की नीतियों पर चर्चा करेंगे। वह इसकी शुरुआत 27 मार्च से कर रहे हैं। 
विज्ञापन
सीएम योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 31 मार्च को प्रबुद्ध सम्मेलन के जरिए बरेली में लोकसभा चुनाव का शंखनाद करेंगे। होली के तुरंत बाद आयोजित कार्यक्रम में वह प्रबुद्ध लोगों संग पार्टी की नीतियों पर चर्चा करेंगे। मुख्यमंत्री योगी 27 मार्च को सम्मेलन की शुरुआत करेंगे और हर एक क्षेत्र में तीन-तीन सम्मेलन करेंगे। वे 27 मार्च को मेरठ और गाजियाबाद जाएंगे। 28 मार्च को बिजनौर, मुरादाबाद और अमरोहा में सम्मेलन करेंगे। 
विज्ञापन


29 मार्च को शामली, मुजफ्फरनगर और सहारनपुर में सम्मेलन होगा। 30 मार्च को बागपत, बुलंदशहर और गौतम बुद्ध नगर जाएंगे। 31 मार्च को बरेली, रामपुर और पीलीभीत में सम्मेलन प्रस्तावित है। भाजपा जिलाध्यक्ष अधीर सक्सेना ने बताया कि बरेली कॉलेज में प्रबुद्ध सम्मेलन का आयोजन होना है, इसके लिए तैयारियां की जा रही हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें