योजनाओं का करेंगे शिलान्यास व लोकार्पण
दोपहर 1:15 बजे मुख्यमंत्री सर्किट हाउस बरेली पहुंचेंगे। करीब आधा घंटा विश्राम कर मुख्यमंत्री पौने दो बजे बरेली क्लब के मैदान पर पहुंचेंगे। वहां विकास योजनाओं का शिलान्यास, लोकार्पण व जनसभा करेंगे। इसे लेकर तैयारियां की जा रही हैं।
मुख्यमंत्री 2.50 बजे विकास भवन पहुंचेंगे। यहां जनप्रतिनिधियों से मुलाकात करेंगे। फिर 3.20 बजे से 4.50 बजे तक मंडलीय समीक्षा बैठक लेंगे। मुख्यमंत्री शाम पांच बजे त्रिशूल एयरपोर्ट बरेली पहुंचकर वहां से अमौसी एयरपोर्ट लखनऊ को रवाना होंगे।