फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरेली में बोले सीएम योगी: 500 साल के इंतजार के बाद रामलला विराजमान...यही मोदी की गारंटी; विपक्ष पर साधा निशाना

Tue, 02 Apr 2024 04:25 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार को पीलीभीत और बदायूं में प्रबुद्ध सम्मेलन को संबोधित करने के बाद बरेली पहुंचे। उन्होंने बरेली इंटर कॉलेज मैदान में प्रबुद्ध सम्मेलन को संबोधित किया। 
विज्ञापन
बरेली में सीएम योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि 500 साल के लंबे इंतजार के बाद अयोध्या में रामलला विराजमान मोदी की गारंटी हैं। पीएम ने युवाओं को आजीविका देने के साथ ही देश की आस्था का भी सम्मान किया है। उन्होंने कहा कि केंद्र और यूपी में हमारी सरकार से पहले अपराधी व माफिया कांवड़ यात्रा में दंगा करते थे और कर्फ्यू लगवाते थे। हम बिना कर्फ्यू लगाए ही धूमधाम से कांवड़ यात्रा निकालते हैं। माफिया और अपराधियों को हमने उनकी जगह पर पहुंचाया है। विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि फैमिली फर्स्ट वालों ने देश के विकास को अवरुद्ध किया।

विज्ञापन


बरेली इंटर कॉलेज के परिसर में आयोजित प्रबुद्ध सम्मेलन में मुख्यमंत्री ने कहा कि मोदी सरकार ने हर मोर्चे पर गारंटी दी है। यही कारण है कि देश में सुरक्षा व समृद्धि का माहौल है। पहले दंगा और कर्फ्यू पालिसी थी, मगर केंद्र की मोदी सरकार ने देशभर में कानून का राज स्थापित किया है। इस बार एक ओर भ्रष्टाचार वाला इंडी गठबंधन है तो दूसरी ओर जीरो टॉलरेंस वाली भाजपा की नीति है। पहले तुष्टीकरण के नाम पर आस्था से खिलवाड़ किया जाता था, अब भारतीय आस्था का सम्मान पूरी दुनिया के सामने है।

Trending Videos

सरकारी योजनाओं को गिनाया
उन्होंने सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों का जिक्र करते हुए मोदी की गारंटी का मतलब भी समझाया। आवास योजना, उज्ज्वला योजना, स्वास्थ्य बीमा सहित अन्य योजनाओं के आंकड़े भी गिनाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह चुनाव पीएम मोदी के विकसित भारत के संकल्प का भी है। विकसित भारत के लिए विकसित यूपी व विकसित बरेली भी जरूरी है। इससे पहले वन मंत्री अरुण कुमार ने स्वागत भाषण दिया।

चेहरा देखकर नहीं, सबका साथ और सबका विकास
सीएम योगी ने विपक्ष पर तुष्टीकरण की नीति अपनाने का आरोप लगाते हुए कहा कि पिछली सरकारों में चेहरे देखकर सरकारी योजनाओं का लाभ दिया जाता था। भाजपा सरकार ने गरीब कल्याण के लिए सबका साथ-सबका विकास के मंत्र पर देश के हर नागरिक के लिए काम किया है। भारतीय परंपरा है कि जब कोई हमारे लिए कुछ करता है तो उसके प्रति कृतज्ञता जताते हुए हमें भी उसके लिए कुछ करना चाहिए।

सांसद ने की ये अपील 
सांसद संतोष गंगवार ने अपने 30 वर्ष के कार्यकाल की जानकारी देते हुए प्रत्याशी छत्रपाल गंगवार के समर्थन में अपील की। भाजपा प्रत्याशी छत्रपाल गंगवार ने कहा कि सांसद संतोष गंगवार का आशीर्वाद उनके साथ है। भाजपा ने उन्हें टिकट दिया है इसका आभार जताया। बेहतर कार्य का भरोसा वहां मौजूद समर्थक व कार्यकर्ता को दिलाया। 
विज्ञापन

ये लोग रहे मौजूद 
प्रबुद्ध सम्मेलन में सांसद संतोष गंगवार, बरेली से भाजपा प्रत्याशी छत्रपाल सिंह गंगवार, आंवला से प्रत्याशी धर्मेंद्र कश्यप, कैबिनेट मंत्री धर्मपाल ,वन राज्य मंत्री डॉ अरुण कुमार सक्सेना, श्याम बिहारी , डीसी वर्मा, संजीव अग्रवाल, एमपी आर्य, महापौर उमेश गौतम, डॉ राघवेंद्र, पूर्व जिला अध्यक्ष राजकुमार शर्मा, जिला अध्यक्ष पवन शर्मा, महानगर अध्यक्ष अधीर सक्सेना संचालक, बोहरन लाल मौर्य, जिला पंचायत अध्यक्ष रश्मि पटेल, लोकसभा प्रभारी देवेंद्र सिंह, शिव सिंह चटर्जी ,संयोजक के एमअरोड़ा, घनश्याम खंडेलवाल आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें