सरकारी योजनाओं को गिनाया
उन्होंने सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों का जिक्र करते हुए मोदी की गारंटी का मतलब भी समझाया। आवास योजना, उज्ज्वला योजना, स्वास्थ्य बीमा सहित अन्य योजनाओं के आंकड़े भी गिनाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह चुनाव पीएम मोदी के विकसित भारत के संकल्प का भी है। विकसित भारत के लिए विकसित यूपी व विकसित बरेली भी जरूरी है। इससे पहले वन मंत्री अरुण कुमार ने स्वागत भाषण दिया।
चेहरा देखकर नहीं, सबका साथ और सबका विकास
सीएम योगी ने विपक्ष पर तुष्टीकरण की नीति अपनाने का आरोप लगाते हुए कहा कि पिछली सरकारों में चेहरे देखकर सरकारी योजनाओं का लाभ दिया जाता था। भाजपा सरकार ने गरीब कल्याण के लिए सबका साथ-सबका विकास के मंत्र पर देश के हर नागरिक के लिए काम किया है। भारतीय परंपरा है कि जब कोई हमारे लिए कुछ करता है तो उसके प्रति कृतज्ञता जताते हुए हमें भी उसके लिए कुछ करना चाहिए।
सांसद ने की ये अपील
सांसद संतोष गंगवार ने अपने 30 वर्ष के कार्यकाल की जानकारी देते हुए प्रत्याशी छत्रपाल गंगवार के समर्थन में अपील की। भाजपा प्रत्याशी छत्रपाल गंगवार ने कहा कि सांसद संतोष गंगवार का आशीर्वाद उनके साथ है। भाजपा ने उन्हें टिकट दिया है इसका आभार जताया। बेहतर कार्य का भरोसा वहां मौजूद समर्थक व कार्यकर्ता को दिलाया।
ये लोग रहे मौजूद
प्रबुद्ध सम्मेलन में सांसद संतोष गंगवार, बरेली से भाजपा प्रत्याशी छत्रपाल सिंह गंगवार, आंवला से प्रत्याशी धर्मेंद्र कश्यप, कैबिनेट मंत्री धर्मपाल ,वन राज्य मंत्री डॉ अरुण कुमार सक्सेना, श्याम बिहारी , डीसी वर्मा, संजीव अग्रवाल, एमपी आर्य, महापौर उमेश गौतम, डॉ राघवेंद्र, पूर्व जिला अध्यक्ष राजकुमार शर्मा, जिला अध्यक्ष पवन शर्मा, महानगर अध्यक्ष अधीर सक्सेना संचालक, बोहरन लाल मौर्य, जिला पंचायत अध्यक्ष रश्मि पटेल, लोकसभा प्रभारी देवेंद्र सिंह, शिव सिंह चटर्जी ,संयोजक के एमअरोड़ा, घनश्याम खंडेलवाल आदि मौजूद रहे।