फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: क्लब-11 ने जीता बीटीपीएल सीजन-2 का खिताब

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। फिट इंडिया टीचर गेम्स वेल्फेयर एसोसिएशन बरेली के तत्वावधान में आयोजित बरेली टीचर प्रीमियर लीग (बीटीपीएल) सीजन-2 का रविवार को समापन हुआ। जेएसआर क्रिकेट ग्राउंड, नवदिया झादा में खेले गए फाइनल मैच में क्लब-11 ने फील्ड किंग को 14 रनों से हराकर टूर्नामेंट की ट्रॉफी जीत ली।
विज्ञापन

फिट इंडिया टीचर गेम्स वेल्फेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष केसी पटेल ने बताया कि इस प्रतियोगिता में बरेली, बदायूं, पीलीभीत और शाहजहांपुर के बेसिक शिक्षा विभाग के शिक्षकों और कर्मचारियों ने प्रतिभाग किया। इस सत्र में 10 टीमों का गठन किया गया था, जिसमें 130 खिलाड़ियों ने पंजीकरण कराया। टूर्नामेंट में 25 मैच खेले गए।
खिताबी मुकाबला क्लब-11 और फील्ड किंग के बीच आठ-आठ ओवरों का हुआ। फील्ड किंग के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी की। बल्लेबाजी करते हुए क्लब-11 ने पांच विकेट के नुकसान पर 78 रन बनाए। अखिलेश और देवेश ने 17-17, सुरेंद्र ने 14 और जावेद ने 10 रनों का योगदान दिया। फील्ड किंग की ओर से धीरू ने दो विकेट झटके। जवाबी पारी में फील्ड किंग की टीम को क्लब 11 की अनुशासित गेंदबाजी ने खुलकर खेलने का मौका नहीं दिया। टीम आठ ओवरों में पांच विकेट के नुकसान पर 64 रन ही बना सकी।
विज्ञापन

आशुतोष ने पूरे टूर्नामेंट में सर्वाधिक 162 रन बनाए। वहीं, बदायूं के जावेद ने बेस्ट बॉलर, टूर्नामेंट के बेस्ट प्लेयर का खिताब अपने नाम किया और मैन ऑफ द सीरीज बने। समापन समारोह के मुख्य अतिथि नगर शिक्षा अधिकारी विजय कुमार ने विजेता टीम के कप्तान अनुराग दीक्षित और उपविजेता टीम के कप्तान सुनील कुमार को ट्रॉफी दी। टूर्नामेंट में व्यक्तिगत प्रदर्शन के आधार पर खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया।
आयोजकों प्रसून गंगवार और आशीष वर्मा के साथ केसी पटेल व अनवर हसनैन के प्रयासों की सराहना हुई। पुरस्कार वितरण समारोह का संचालन डॉ. केपी सिंह ने किया। अंकुर पांडे, प्रतीक गहलोत, राकेश, मनोज, अमित आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें