फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हफ्ते भर और छाएंगे घने बादल.. हो सकती है बारिश

विज्ञापन
बरेली में हुई बारिश के बाद थोड़ी देर के लिए मौसम सुहाना हो गया। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
विज्ञापन

रविवार की सुबह छाए बादल, हल्की बारिश से लुढ़का तापमान मिली राहत

बरेली। शनिवार शाम हुई बारिश के बाद छाए बादलों ने रविवार की सुबह फिर हल्की बारिश की। जिसके चलते पिछले कई दिनों से 40 पर अटका तापमान फिर 35 डिग्री के करीब पहुंच गया है। हवा में घुली नमी से लोगों को तपिश से खासी राहत मिली। हालांकि, धूप होने के कारण उमस का सामना लोगों को करना पड़ा।
विज्ञापन

शनिवार की शाम निम्न वायु दाब बनने से शहर पर मंडरा रहे बादलों ने करीब आधे घंटे तक बारिश की। वहीं, यह सिलसिला रविवार को भी जारी रहा। सुबह से ही छाए घने बादलों ने सुबह आठ बजे करीब 15 मिनट तक बारिश की। जिसके चलते मौसम खुशगवार हो गया मगर बारिश के बाद आसमान साफ होने से धूप ने लोगों को उमस से सराबोर कर दिया। दिन भर यही स्थिति रही मगर धूप की तपिश का एहसास कम रहा। देर रात रहरह कर छा रहे बादलों ने फिर बूंदाबांदी कर न्यूनतम तापमान में गिरावर्ट दर्ज कराई। आंचलिक मौसम अनुसंधान केंद्र के डायरेक्टर डॉ. जेपी गुप्ता ने आगे भी करीब हफ्ते भर तक ऐसा ही मौसम बने रहने के आसार जताए हैं। रविवार को अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री कम 35.2 डिग्री और न्यूनतम 28.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। बारिश 0.6 एमएम दर्ज हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें