बरेली। सोमवार से शुरू हुई बारिश अभी दो दिन तक और जारी रहने का अनुमान है। मौसम विभाग ने अभी इसको लेकर अलर्ट जारी किया है। मंगलवार को भी जिले के कई इलाकों में हल्की बरसात दर्ज की गई।
मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के चलते अभी जिले में बादल मंडरा रहे है। बारिश के कारण रविवार से तापमान में तीन डिग्री की कमी आ चुकी है। रविवार को जिले का अधिकतम तापमान 34.7 दर्ज किया था, जबकि मंगलवार को यह 31.3 डिग्री था। वहीं, न्यूनतम तापमान भी 26.7 से गिरकर 24.9 पर पहुंच गया है। संवाद
-
तापमान
अधिकतम - 31.9
न्यूनतम - 24.9
सूर्याेदय - 5:58
सूर्यास्त - 6:17
आज का पूर्वानुमान
बुधवार को बादल छाए रहेंगे हल्की बारिश होने की संभावना है।