बारिश के दौरान दिन में भी छा गया अंधेरा।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
बरेली। पिछले दो दिन से पड़ रही तेज धूप से बेहाल लोगों को शुक्रवार को राहत मिलने के आसार हैं। मौसम विभाग ने अनुकूल माहौल बनने पर दिन भर बादल मंडराने और बारिश होने की उम्मीद जताई है।
आंचलिक मौसम अनुसंधान केंद्र के निदेशक डॉ. जेपी गुप्ता ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ हावी होने से प्रीमानसून की बारिश से शहर सराबोर रहा है। पिछले दो दिन हवा की दिशा उत्तर पूर्व होने से बारिश के अनुकूल माहौल नहीं बना। बृहस्पतिवार की शाम को अचानक हवाओं की दिशा बदली और करीब दस मिनट तक हल्की बारिश हुई। उन्होंने शुक्रवार को दिन भर बादल मंडराने और तेज बारिश की उम्मीद जताई है। बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 34.7 डिग्री और न्यूनतम 26.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। ब्यूरो