फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आधे घंटे की बारिश ने बिगाड़ी शहर की सूरत

विज्ञापन
प्रताप नगर की गलियों में भरा पानी। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
विज्ञापन

शहर के कई हिस्सों में हुआ जलभराव, गलियों से लेकर सड़क तक जलमग्न

बरेली। तीस मिनट की बारिश में ही शहर की गलियों से लेकर मुख्य सड़कों तक जलभराव हो गया। बारिश बंद होने के करीब एक घंटे बाद भी सड़कों से पानी नहीं निकल पाया। ट्रैफिक व्यवस्था भी प्रभावित रही।
विज्ञापन

गुरुवार की शाम करीब पांच बजे अचानक आई तेज बारिश से शहर की सूरत बिगाड़ दी। सिटी स्टेशन परिसर, सुभाषनगर पुलिया के नीचे करीब एक घंटे तक यातायात नहीं गुजर सका। इसी तरह हजियापुर में बारिश शुरू होने के दस मिनट में सड़कों पर जलभराव हो गया। यहां मुख्य सड़कों से तो पानी उतर गया लेकिन गलियों से बारिश बंद होने के बाद भी पानी नहीं उतर सका। सिकलापुर, बांस मंडी, डेलापीर चौराहा समेत कई जगहों पर जलभराव की स्थिति रही। बारिश होने के बाद किला रोड की एक लेन पर मिट्टी होने से वाहन फिसलते रहे और खुर्रम गौटिया से ईसाईयों की पुलिया तक भी दलदल होने के कारण ट्रैफिक बंद रहा। श्यामगंज सब्जी मंडी में भी लोग जलभराव से जूझते रहे। इसके अलावा शहर की कॉलोनियों में जलभराव रहा। प्रताप नगर की गलियां कच्ची होने के कारण यहां जलभराव बारिश के बाद भी बना रहा। मणिनाथ की गलियों से भी लोगों को निकलना दुश्वार हो गया। नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अशोक कुमार ने कहा कि बारिश के दौरान जलभराव हुआ था लेकिन बारिश बंद होने के कुछ देर बाद ही निकल गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें