फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: तेज हवा के साथ मंडराने लगे बादल, रिमझिम के आसार

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। सप्ताह से गर्म हो रहे पारा में अब गिरावट के आसार बन रहे हैं। बुधवार देर शाम तेज हवा के साथ बादलों का जमावड़ा शहर के आसमान में लगा। हालांकि, बारिश नहीं हुई। अनुकूल माहौल बनने पर अगले तीन दिन गर्मी से राहत मिलने और रिमझिम का अनुमान मौसम विशेषज्ञ ने जताया है।
विज्ञापन

बुधवार सुबह धूप के साथ हुई। दोपहर में हल्के बादल मंडराए पर बेअसर रहे। अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 38.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शाम पांच बजे के बाद धूप का मिजाज नर्म होने पर राहत मिली।
देर शाम अचानक शहर में तेज हवा चलने लगी। धूल के गुबार से राहगीरों को जूझना पड़ा। पेड़ों की टहनियां और पत्ते सड़कों पर बिखर गए। तमाम लोग हादसे की आशंका से सुरक्षित स्थान पर ठहर गए। रात में जिले के कुछ स्थानों पर बूंदाबांदी भी हुई। न्यूनतम तापमान सामान्य से चार डिग्री कम 23.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन

आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के विशेषज्ञ अतुल कुमार के मुताबिक, पहाड़ों पर सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के साथ हवा बादलों को लेकर शहर में प्रवेश कर रही है। अनुकूल माहौल यानी निम्न वायुदाब का क्षेत्र बनने पर बारिश भी हो सकती है। तापमान में गिरावट से गर्मी से राहत मिलेगी। ब्यूरो
विज्ञापन


मौसम इनपुट
38.2
23.5
धूप निकलेगी। तेज हवा चलेगी। बादल मंडराने के आसार हैं।
सूर्योदय 5:52
सूर्यास्त 6:35
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें