फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: शहर और बहेड़ी में बादलों ने की बूंदाबांदी, नवाबगंज में बारिश

विज्ञापन
विज्ञापन
पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से शहर पर फिर बादलों का जमावड़ा लग रहा है। रविवार को पहाड़ों की ओर से बादल बहेड़ी होते हुए शहर में घिरे पर कुछ इलाकों में बूंदाबांदी कर आगे बढ़ गए। अनुकूल माहौल बनने पर नवाबगंज की ओर बीते 24 घंटे में 16 मिमी बारिश हुई।
विज्ञापन

आंचलिक मौसम विभाग केंद्र से जारी बुलेटिन के अनुसार नवाबगंज में 16 मिमी बारिश हुई और अन्य जगह कुछ ही जगह बूंदाबांदी की स्थिति बन सकी। विशेषज्ञ अतुल कुमार के मुताबिक शनिवार की देर रात और रविवार की भोर में बारिश के अनुकूल बादलों का जमावड़ा लगा था। हालांकि, जिन इलाकों में बारिश के अनुकूल माहौल बना, वहां बारिश हुई। बताया कि विक्षोभ फिलहाल सप्ताह भर सक्रिय रहेगा। इससे पारा सामान्य से नीचे बने रहने का अनुमान है। रविवार की सुबह धूप के साथ हुई, लेकिन नमी की अधिकता से हवा में गर्मी का अहसास नहीं हुआ।
विज्ञापन

अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री कम 34.7 डिग्री और न्यूनतम 22.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। नमी का स्तर 88 फीसदी रहा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें