फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: बादलों ने धूप से दिलाई राहत, आठ डिग्री लुढ़का पारा

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। पहाड़ों पर सक्रिय हुए पश्चिमी विक्षोभ से मैदानी इलाकों में भी बादलों का जमघट लग रहा है। बृहस्पतिवार दोपहर करीब दो बजे तक बादल मंडराते रहे। अधिकतम तापमान आठ डिग्री लुढ़ककर सामान्य से छह डिग्री कम दर्ज हुआ। शुक्रवार, शनिवार को भी बादल मंडराने का अनुमान है।
विज्ञापन

अप्रैल की शुरूआत से ही तापमान में बढ़त का सिलसिला जारी रहा। बुधवार को तेज धूप होने से पारा 38 डिग्री के पार पहुंच गया था। दोपहर में घर से निकलना मुश्किल होने लगा। रात करीब आठ बजे आंधी चली और बादल मंडराने से राहत मिली थी।
बृहस्पतिवार की सुबह बादल मंडराने से बारिश का अनुमान था पर उच्च वायुदाब का क्षेत्र बनने से बारिश के अनुकूल माहौल नहीं बन सका। दोपहर दो बजे तक बादल घिरे रहे और अधिकतम तापमान 30.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। फिर धूप निकली और रात में भी बादलों का जमघट अनुमान के सापेक्ष कम रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूनतम तापमान भी एक डिग्री लुढ़ककर 22.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। मौसम विभाग ने दो दिन तक बादल मंडराने का अनुमान जताया है। ब्यूरो

मौसम इनपुट
30.2
22.2
धूप निकलेगी और बादल भी मंडराएंगे। रिमझिम के आसार हैं।
सूर्योदय 5:51
सूर्यास्त 6:36
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें