फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: हादसे में महिला की मौत, सास और बेटा घायल

विज्ञापन
नवाबगंज फोटो 2 मृतका ​​शिबू का फाइल फोटो
विज्ञापन
हाफिजगंज। सड़क पर पड़े डीजल से फिसली सवारी से भरी ईको कार अनियंत्रित होकर पेड़ में टकराने के बाद खाई में पलट गई। इसमें सवार एक महिला की मौके पर मौत हो गई, जबकि सास ब उसका बेटा घायल हो गया। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेज दिया है, जबकि मृतका के शव को पोस्टमाॅर्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र में बरेली-पीलीभीत हाईवे पर बृहस्पतिवार की सुबह सड़क पर फैले डीजल की वजह से एक सड़क हादसा हो गया। पीलीभीत हाईवे पर गौंटिया के पास बुधवार रात किसी समय वाहन का डीजल निकलने से सड़क पर फैल गया था। डीजल से फिसलन होने के कारण बरेली की ओर से सवारियां से भरी इको कार अनियंत्रित होकर हादसे का शिकार हो गई। इसमें सवार जनपद पीलीभीत के गांव कबीरपुर कसगंजा निवासी शिबू पत्नी सौरभ की मौके पर मौत हो गई। महिला का डेढ़ साल का बेटा और उसकी सास गंभीर घायल हो गई। अस्पताल में घायलों की हालत चिंताजनक बनी हुई है। संवाद

ट्रेन से कटकर युवक की मौतफरीदपुर के मोहल्ला परा नई बस्ती निवासी के रूप में हुई शिनाख्त

फरीदपुर। पितांबरपुर-रसोईया के बीच ट्रेन से कटकर युवक की मौत हो गई। स्टेशन मास्टर की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमाॅर्टम के लिए भेजा है।

बुधवार रात करीब 11 बजे पितांबरपुर पर रेलवे स्टेशन के स्टेशन मास्टर ने फरीदपुर पुलिस को सूचना दी कि एक अज्ञात व्यक्ति की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। पुलिस ने रेलवे ट्रैक से युवक के शव को हटाया तो उसके जेब से आधार कार्ड निकला। इससे पुलिस ने उसकी शिनाख्त की। पुलिस ने बताया कि फरीदपुर कस्बे के मोहल्ला परा नई बस्ती निवासी 25 वर्षीय विपिन कुमार यादव पुत्र कृष्ण कुमार यादव की ट्रेन से कट कर मौत हुई है। संवाद
विज्ञापन


बरेली-बीसलपुर मार्ग पर बाइक कार में घुसी, चार लोग घायल
भुता। बरेली-बीसलपुर मार्ग पर ग्राम नवादा पेट्रोल पंप के पास एक बाइक कार में जा घुसी, जिसमें चालक सहित चार लोग गंभीर घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को बरेली अस्पताल भेज दिया, जहां चालक की हालत गंभीर है।
बृहस्पतिवार की सुबह बरेली-बीसलपुर मार्ग पर ग्राम सिमरा बहोर नगला निवासी अरविंद कुमार अपनी बाइक पर संजू, प्रदीप ,अनिल को पीछे बैठाकर तेज गति से बरेली की ओर जा रहे थे कि उसी समय ग्राम नवादा पेट्रोल पंप के पास बाइक अनियंत्रित होकर एक कार में पीछे से घुस गई। इसमें चालक अरविंद कुमार सहित चारों गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के वक्त अरविंद ने हेलमेट नहीं लगाया था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें