फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: मीट की दुकान बंद कर शुरू की अफीम तस्करी, गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। बारादरी इलाके में एक व्यक्ति ने अपनी मीट की दुकान बंद कर कमाई के लालच में अफीम की तस्करी शुरू कर दी। बारादरी पुलिस ने 712 ग्राम अफीम बरामद कर उसे गिरफ्तार कर लिया। कोर्ट से उसे जेल भेजा गया है। उसका एक साथी भाग निकला है।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर धनंजय पांडेय ने बताया कि बुधवार रात बारादरी पुलिस ने सम्राट अशोकनगर मार्ग से एजाजनगर गौटिया निवासी मोहम्मद असगर को गिरफ्तार कर लिया। असगर का साथी शेर अली गौटिया निवासी अमन भाग निकला। असगर के पास से पुलिस ने 712 ग्राम अफीम बरामद की। असगर ने पुलिस को बताया कि वह अमन से अफीम खरीदकर लाता है और मुनाफा लेकर बेच देता है। पुलिस अब अमन की तलाश कर रही है।
असगर ने ये भी बताया कि पहले वह मीट की दुकान चलाता था। उसकी दुकान पर अमन मीट लेने आता था। अमन ने उसे अफीम तस्करी करने पर मोटा मुनाफा होने का झांसा दिया। लालच में आकर उसने मीट की दुकान बंद कर दी और अमन के साथ अफीम तस्करी में लग गया। असगर कई बार अमन से अफीम खरीदकर बेच चुका था। इस बार पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। असगर ने पछताते हुए कहा कि जेल से छूटकर वह इस गलत काम से तौैबा कर लेगा। इंस्पेक्टर ने बताया कि अमन कहां से अफीम लाता है? इसकी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें