फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठेकेदारों से मिलकर हेराफेरी करने वाला बाबू बर्खास्त

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। ठेकेदारों को गलत ढंग से लाभ पहुंचाने के आरोप में नगर आयुक्त ने नगर निगम के निर्माण विभाग के बाबू को शनिवार को निलंबित कर दिया है। साथ ही संबंधित ठेकेदारों को भी काली सूची में शामिल करने के निर्देश दिए हैं। वहीं अभी जांच में कुछ और बाबुओं और जेई के फंसने के आसार हैं।
विज्ञापन

नगर निगम के निर्माण विभाग में बाबू ठेकेदारों से मिलकर खेल कर रहे हैं। ऐसे ही एक बाबू के खिलाफ नगर आयुक्त अभिषेक आनंद ने निलंबन की कार्रवाई की है। निलंबित किए गए बाबू संजीव कुमार पर ठेकेदारों को लाभ पहुंचाने के आरोप लगे हैं। दरअसल पिछले दिनों कागजों में 55 करोड़ के टेंडर दर्शाए गए थे, जबकि टेंडर सिर्फ 36 करोड़ के ही हुए थे। यह मामला जब मेयर के संज्ञान में आया तो उन्होंने निगम अधिकारियों से इस मामले में रिपोर्ट मांगी थी। इसके बाद नगर आयुक्त ने निर्माण विभाग के इंजीनियरों के साथ बैठक की थी। बैठक में गड़बड़ियां सामने आने पर दो जेई और तीन बाबुओं को प्रतिकूल प्रविष्टि दी गई थी। इसके बाद उन्होंने मुख्य अभियंता भूपेश कुमार सिंह को पत्रावलियां जांचने के निर्देश दिए थे।
जांच के दौरान यह भी सामने आया कि कई ठेकेदारों की जमा धनराशि की एक ही एफडी का इस्तेमाल एक से अधिक टेंडरों में कर दिया गया। इसके अलावा कुछ टेंडर की फाइलों में संबंधित इंजीनियरों के हस्ताक्षर लिए बिना ही उन्हें उच्चाधिकारियों के पास भेज दिया गया। इसे नगर आयुक्त ने घोर अनियमितता मानते हुए बाबू को निलंबित किया है। नगर आयुक्त ने बताया कि इन संबंधित ठेकेदारों को जल्द ही काली सूची में शामिल करने की कार्यवाही की जाएगी। लापरवाही पर संबंधित अधिकारी व बाबुओं के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। माना जा रहा है कि अभी जांच में कुछ और बाबू और जेई भी फंस सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें