फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: कृषि यंत्र अनुदान के लिए लिपिक ने मांगे पांच हजार, वीडियो वायरल

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। विकासखंड मझगंवा निवासी किसान ने कृषि उपनिदेशक कार्यालय में तैनात लिपिक पर कृषि यंत्र रोटावेटर का अनुदान पास कराने के लिए पांच हजार रुपये की रिश्वत मांगने का आरोप लगाते हुए जिलाधिकारी से शिकायत की है। बताया कि उसका चयन कृषि यंत्र योजना में रोटावेटर के लिए हुआ था। उसकी शिकायत का वीडियो भी वायरल हो रहा है।
विज्ञापन

गांव शिवनगर नौगवां निवासी चेतन्य प्रकाश ने बताया कि कृषि विभाग से संचालित योजना में ई लॉटरी के माध्यम से कृषि यंत्र रोटावेटर के लिए उसका चयन हुआ है। उसके बाद उसने रोटावेटर खरीद लिया। इसका सत्यापन 28 दिसंबर 2024 को कृषि विभाग के कर्मचारी ने कर दिया गया। विभाग के मापदंड के अनुसार सबकुछ सही पाया गया। सत्यापन के 10 दिन बाद फोन आया कि अभिलेख अधूरे हैं। कृषि उपनिदेशक कार्यालय में तैनात लिपिक प्रखर सक्सेना से संपर्क करें। कार्यालय पहुंचने पर प्रखर सक्सेना से बात हुई। आरोप है कि लिपिक ने अनुदान पाने के लिए पांच हजार रुपये देने को कहा। इस संबंध में कृषि उपनिदेशक अभिनंदन सिंह से मौखिक शिकायत की। लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई और प्रखर सक्सेना ने अनुदान रोक दिया गया। परेशान किसान ने इसकी शिकायत डीएम से करने के साथ ही इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया है। संवाद
विज्ञापन


- इस तरह का मामला मेरी संज्ञान में नहीं आया है। अगर आता है तो जांच करके कार्यवाही की जाएगी। - अभिनंदन सिंह, उप कृषि निदेशक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें