फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: लिपिक पर भ्रष्टाचार व जाति सूचक शब्द प्रयोग करने का आरोप, मामले में जांच के आदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
नवाबगंज। नगर पालिका परिषद में तैनात लिपिक पर भ्रष्टाचार और जाति सूचक शब्द प्रयोग करने का आरोप लगा है।
विज्ञापन

इससे संबंधित वीडियो वायरल होने के बाद जब पालिका ने कार्रवाई नहीं की तो नाराज भाजपा नेता ने एसडीएम से शिकायत की है, जिस पर जांच कराकर कार्रवाई का आश्वासन दिया गया है।
कस्बे के तहसील बाजार रोड निवासी सचिन रस्तोगी भाजपा के पूर्व विस्तारक हैं। सचिन रस्तोगी का आरोप है कि नगर पालिका परिषद में एक चतुर्थ श्रेणी कर्मी का सोशल मीडिया पर एक सप्ताह पहले वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें पालिका कर्मी लिपिक जातिसूचक शब्दाें का प्रयोग करते हुए उसकी खाल खींचने की धमकी दे रहा है।
विज्ञापन

आरोप है कि पालिका कर्मी भ्रष्टाचार में लिप्त है। वह पहले भी कमीशन एजेंट के लिए काम करता था और आज भी कर रहा है।
सात सितंबर 2016 में तीन करोड़ रुपये के घोटाले में संबंधित लिपिक को निलंबित कर सेवा समाप्त कर दिया गया था, लेकिन इसके बाद भी सिफारिश के बाद आज वह मलाईदार कुर्सी पर जमे हैं। इनके खिलाफ गबन का मामला भी दर्ज कराया गया है। संवाद
विज्ञापन

शिकायत मिली है। जांच कराकर आगे की कार्रवाई की जाएगी। नगरपालिका के अधिशासी अधिकारी का तबादला हो गया है, जिससे समस्या आ रही है। शीघ्र अधिशासी अधिकारी की तैनाती कराई जाएगी। -अजय कुमार उपाध्याय, एसडीएम, नवाबगंज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें