फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: सेटेलाइट पर हुई सफाई, पब्लिक अनाउंसमेंट सिस्टम भी हुआ दुरुस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। सेटेलाइट बस अड्डे पर रविवार को साफ-सफाई कराई गई। नगर निगम के कर्मचारियों ने सड़क पर डाली गई नाले की सिल्ट भी हटवा दी। पब्लिक अनाउंसमेंट सिस्टम को भी दुरुस्त करा दिया गया। इससे यात्रियों ने राहत की सांस ली है।
विज्ञापन

परिवहन मंत्री दयाशंकर के निर्देश के बावजूद सेटेलाइट बस अड्डे पर व्यवस्थाओं में सुधार नहीं हो रहा था। मंत्री के फरमान पर भी आधा-अधूरा काम शीर्षक से इस मुद्दे से जुड़ी खबर प्रकाशित हुई तो अधिकारियों ने इसका संज्ञान लेकर समस्याओं का समाधान कराया।
अधिकारियों के मुताबिक, पब्लिक अनाउंसमेंट सिस्टम में दिक्क्त थी। इसको लेकर मुख्यालय को पत्र भी लिखा गया था। अब इसे ठीक करा दिया गया है। अब यात्रियों के लिए अनाउंसमेंट किया जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें