फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: कुएं में गिरने से बरेली के मजदूर की मौत

विज्ञापन
पोस्टमार्टम के बाद शव को ले जाते परिजन
विज्ञापन
नगीना। जलालपुर मांडीखेड़ा रोड पर बने कुएं में गिरने से रविवार सुबह मीट फैक्टरी में काम करने वाले बरेली निवासी मजदूर मुस्तकीम की मौत हो गई। दो घंटे का रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर शव को कुएं से बाहर निकाला गया। जांच अधिकारी के अनुसार शव का पोस्टमॉर्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। पुलिस के अनुसार, मुस्तकीम अन्य मजदूरों के साथ तड़के चार बजे काम करने के लिए फैक्टरी जा रहा था। मजदूरों को लेने के लिए फैक्टरी की गाड़ी आती हैं। घने अंधेरे और तेज आंधी-बारिश के बीच जैसे ही मजदूर गाड़ी में बैठने के लिए आगे बढ़े, तभी पीछे चल रहे मुस्तकीम का पैर फिसल गया और वह कुएं में जा गिरा और उसकी मौत हो गई। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें