फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरेली: माय बार हेड क्वार्टर के बाहर दो गुटों में मारपीट, युवतियों ने एक-दूसरे को बाल पकड़कर घसीटा; वीडियो

Mon, 12 Oct 2026 10:26 AM IST
Mukesh Kumar अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

बरेली में पीलीभीत बाइपास पर माय बार हेडक्वार्टर के सामने शनिवार रात दो गुटों में जमकर मारपीट हुई। इस घटना का वीडियो वायरल हो रहा है। इन गुटों में युवतियों ने भी एक-दूसरे के बाल पकड़े। पुलिस ने घटना की जांच कर रही है। 
विज्ञापन
सड़क किनारे युवतियों ने एक-दूसरे के बाल पकड़कर घसीटा - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली में पीलीभीत बाइपास पर सेटेलाइट चौकी क्षेत्र स्थित माय बार हेडक्वार्टर के सामने शनिवार रात दो गुटों के बीच जमकर मारपीट हुई। महंगी गाड़ियों से पहुंचे इन गुटों में शामिल युवतियों ने भी एक-दूसरे के बाल पकड़कर मारपीट की। कुछ युवकों ने एक युवक को सड़क पर गिराकर लात-घूंसों से पीटा। इसका वीडियो वायरल हो रहा है।

विज्ञापन




वीडियो में दिख रहा है कि गाड़ियों से उतरते ही दो युवतियों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। देखते ही  देखते दोनों एक-दूसरे के बाल पकड़कर मारपीट करने लगीं। चार पांच युवकों ने एक युवक को सड़क पर गिराकर लात-घूंसों से पीटा।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- बरेली: सांप ने डसा तो उसे डिब्बे में बंद कर जिला अस्पताल पहुंचा युवक, डॉक्टर भी रह गए हैरान

मारपीट का वीडियो सामने आने के बाद अधिकारियों के निर्देश पर बारादरी पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। चेक किया जा रहा है कि बार में किसी सामान्य विवाद के बाद तो ये झगड़ा नहीं बढ़ा। मारपीट में शामिल युवक-युवतियों की पहचान की जा रही है। एएसपी शिवम आशुतोष ने बताया कि जांच के आधार पर मामले में कार्रवाई की जाएगी। 

Trending Videos
विज्ञापन

पहले भी हुआ था विवाद
माय बार हेडक्वार्टर में 25 दिसंबर 2025 को क्रिसमस नाइट पर विवाद हुआ था। उस दौरान टेबल बुकिंग को लेकर एक युवती से बदसलूकी का आरोप लगा था। विरोध करने पर युवती के भाई से भी विवाद हुआ और युवती के सिर पर कांच की बोतल मारी गई। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें