बरेली के फरीदपुर क्षेत्र में रामगंगा कटरी के गांव खल्लपुर में शनिवार को पंपिंग सेट को लेकर हुए विवाद में फिर गोलियां तड़तड़ाईं। एक युवक के ऊपर ट्रैक्टर चढ़ा दिया। इस दौरान पांच लोग घायल हो गए। इनमें से एक की हालत गंभीर है। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
खल्लपुर गांव में हरिराम साहू ग्राम प्रधान हैं। उनके पिता कल्लूराम ने बताया कि शनिवार को वह पंपिंग सेट लेकर खेत से घर आ रहे थे। गांव निवासी हरनाम सिंह के मकान के सामने से गुजरने के दौरान वह झगड़े पर उतारू हो गया। आरोपी ने धनेंद्र सिंह, तेजपाल सिंह, अतुल सिंह, अजय प्रताप सिंह, निखिल प्रताप सिंह के साथ मिलकर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। इस दौरान फायरिंग भी की।
दोहरा हत्याकांड: 'घरवाले जबरन करा रहे थे प्रेमिका की शादी, धर्म बदलने को तैयार था...; आरोपी राशिद का कबूलनामा
बचाने आईं पत्नी सुंदरवती व परिवार के दीपराज, धीरेंद्र और मोहित को भी पीटा। आरोपियों ने दीपराज के ऊपर ट्रैक्टर चढ़ा दिया। इससे उसके एक पैर में फ्रैक्चर हो गया। जान से मारने की नीयत से आरोपियों ने लाइसेंसी बंदूक से फायरिंग भी की। छर्रे लगने से मोहित साहू व धीरेंद्र घायल हो गए।