फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: आज आईवीआरआई मैदान में होगी सिविल डिफेंस मॉक ड्रिल, डीएम ने परखी तैयारी

Tue, 06 May 2025 04:41 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

बरेली में बुधवार को आईवीआरआई मैदान में सिविल डिफेंस के सहयोग से मॉक ड्रिल का आयोजन कराया जाएगा। इसमें लोगों को आपात स्थिति में बचाव व स्वास्थ्य सेवा उपलब्ध कराने जैसी तमाम जानकारी दी जाएगी।
विज्ञापन
मॉक ड्रिल को लेकर हुई बैठक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पाकिस्तान से तनाव के बीच गृह मंत्रालय ने सिविल डिफेंस मॉक ड्रिल के निर्देश दिए हैं। बरेली में बुधवार को आईवीआरआई मैदान में मॉक ड्रिल का आयोजन किया जाएगा। इसको लेकर तैयारी की जा रही है। मंगलवार को कलक्ट्रेट सभागार में डीएम अविनाश सिंह की अध्यक्षता में सिविल डिफेंस व पुलिस प्रशासनिक अफसरों के साथ एयरफोर्स के अधिकारियों की बैठक हुई। बैठक में सिविल डिफेंस के उप नियंत्रक ने विस्तार से हर आपदा में बचाव के तरीके की जानकारी दी। 

विज्ञापन


बैठक में तय हुआ कि बुधवार को आईवीआरआई मैदान में सिविल डिफेंस के सहयोग से मॉक ड्रिल का आयोजन कराया जाएगा। इसमें लोगों को आग से बचाव, इमरजेंसी, स्वास्थ्य सेवा उपलब्ध कराने जैसी तमाम जानकारी दी जाएगी। बैठक में बचाव के तीन संकेत के बारे में जानकारी दी गई। बैठक में डीएम अविनाश सिंह, एसएसपी अनुराग आर्य, एडीएम सिटी सौरभ दुबे, सिटी मजिस्ट्रेट राजीव शुक्ला आदि अधिकारी मौजूद रहे।

1971 के बाद पहली बार हो रही इस तरह की मॉक ड्रिल 
जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान से तनाव की स्थिति बनी हुई है। इसी बीच केंद्र सरकार के निर्देश पर देशभर में सिविल डिफेंस मॉक ड्रिल की तैयारियां चल रही हैं। इसका उद्देश्य युद्ध या आपदा की स्थिति में नागरिकों को बचाव और प्रतिक्रिया की व्यावहारिक जानकारी देना है। यह अभ्यास 1971 के बाद पहली बार इतने बड़े स्तर पर सिविल डिफेंस मॉक ड्रिल का आयोजन हो रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें