फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पालिकाध्यक्ष शहला को धमकी इस्तीफा दो वरना भुगतो अंजाम

विज्ञापन
विज्ञापन
नवाबगंज थाने में दी गई तहरीर, छानबीन में जुटी पुलिस
विज्ञापन

नवाबगंज। पालिकाध्यक्ष शहला ताहिर को एक बदमाश ने मोबाइल पर कॉल करके इस्तीफा देने की धमकी दी है। दो दिन में इस्तीफा न देने पर बदमाश ने अंजाम भुगतने के लिए तैयार रहने को कहा है। शहला ने नवाबगंज थाने में तहरीर दी तो पुलिस छानबीन में जुट गई है।
सोमवार शाम चार बजे के करीब नवाबगंज नगर पालिका अध्यक्ष शहला ताहिर के पास एक युवक ने मोबाइल फोन पर कॉल की। शहला के अनुसार युवक ने धमकी दी कि दो दिन में इस्तीफा दे दो। अगर ऐसा नहीं किया तो अंजाम भुगतने के लिए तैयार रहो। यह सुनकर वह सकते में आ गईं। कॉल कटने के बाद उन्होंने थाने में तहरीर दी। इसके बाद पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी। इस संबंध में शहला ताहिर ने बताया कि फोन पर किसी अंजान युवक ने धमकी दी है। कुछ पूछने से पहले उसने कॉल कट कर दी। शिकायत पुलिस से की गई है।
विज्ञापन

वर्जन
पालिकाध्यक्ष शहला ताहिर की ओर से तहरीर मिली है। इसमें किसी ने उन्हें इस्तीफा देने की धमकी है। धमकी देने वाले फोन नंबर की डिटेल निकाली जा रही है। प्रथम जांच में पता चला है कि उन्हें हरदोई से फोन किया गया है। आरोपी को शीघ्र गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

- गौरव सिंह कोतवाल नवाबगंज
हरदोई से हुआ है फोन
पुलिस सूत्रों के अनुसार फोन करने वाला बरेली से लखनऊ की ओर जा रहा है। उसने हरदोई पहुंचकर पालिकाध्यक्ष शहला ताहिर को धमकी दी है। युवक चार पहिया में सवार हैं। पुलिस ने आरोपी के फोन नंबर की कॉल डिटेल निकालनी शुरू कर दी है। ट्रू कालर पर धमकी देने वाले का नाम त्रिशूल आ रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें