फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चनहेटी रोड 5.5 मीटर चौड़ी करने को खर्च होंगे दो करोड़

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। लालफाटक पर चनहेटी की तरफ से बाईपास रोड बनाने में करीब दो करोड़ रुपये खर्च होंगे। यह रोड साढ़े पांच मीटर चौड़ा और करीब 1200 मीटर लंबा होगा। इस बाईपास के बाद लालफाटक पर ट्रैफिक का दबाव काफी कम हो जाएगा। पीडब्ल्यूडी निर्माण खंड भवन के अधिकारियों ने इसका एस्टीमेट तैयार करके चीफ इंजीनियर के कार्यालय भेज दिया है। अफसरों का कहना है कि शासन से मंजूरी मिलने के बाद इस बाईपास का निर्माण शुरू करा दिया जाएगा।
विज्ञापन

रेलवे लालफाटक क्रॉसिंग पर ओवरब्रिज का निर्माण करा रहा है। इससे बदायूं की तरफ आवागमन और ट्रैफिक जाम की समस्या को देखते हुए प्रशासन ने वैकल्पिक मार्ग के तौर पर कैंट से चनहेटी रोड को चिह्नित किया था। इसमें दिक्कत यह आ रही थी कि यह रोड काफी संकरा है। कई जगहों पर खड़ंजा भी बिछा हुआ है, जबकि रेलवे के रैक प्वाइंट से ट्रक सहित दूसरे वाहनों का भी आवागमन होता है। प्रशासन के निर्देश पर पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों ने कैंट की तरफ चनहेटी होते हुए इस रोड के चौड़ीकरण का प्रस्ताव तैयार किया है। इसकी लंबाई करीब बारह सौ मीटर है। इसे साढ़े पांच मीटर तक चौड़ा करने के लिए करीब दो करोड़ का खर्च आंका गया है। पीडब्ल्यूडी ने इसका एस्टीमेट भेज दिया है। यह रोड जल्द बनना इसलिए भी जरूरी है क्योंकि रेलवे ने ओवरब्रिज बनाने का काम शुरू कर दिया तो यहां जाम की समस्या और बढ़ जाएगी। एक्सईएन वीएम शर्मा का कहना है कि यह काम शुरू करने के लिए शासन से मंजूरी का इंतजार किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें