फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक कर्मियों ने हड़ताल सफल बनाने के लिए किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रेड यूनियन फेडरेशन ने की संविदा और अस्थाई कर्मचारियों को समान काम का समान वेतन देने की मांग
विज्ञापन

बरेली। बैंक कर्मियों ने 31 जनवरी से शुरू होने वाली दो दिवसीय हड़ताल को सफल बनाने के लिए प्रदर्शन किया। यूनाईटेड फोरम ऑफ बैंक्स यूनियन के बैनर तले ओरियंटल बैंक ऑफ कामर्स सिविल लाइंस शाखा पर बैंक अधिकारियों और कर्मचारियों ने प्रदर्शन कर इंडियन बैंक एसोसिएशन और वित्त मंत्री विरोधी नारे लगाए। दो वर्ष से अधिक समय से लंबित वेतन समझौते और पेंशन में बढ़ोतरी की मांगों को लेकर देशव्यापी हड़ताल की तैयारी में यह तीसरा प्रदर्शन था। संयोजक दिनेश सक्सेना ने आईबीए को वेतन समझौते के लिये जिम्मेदार ठहराते हुए वित्तमंत्री से तत्काल 11वां समझौता करने की मांग दोहराई। अधिकारी संघ के अविनाश ने कहा कि पांच दिन के सप्ताह की मांग फोरम द्वारा लंबे समय से की जा रही है, लेकिन आईबीए के नकारात्मक रवैये से मामला तय नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन

ट्रेड यूनियन फेडरेशन के महामंत्री संजीव मेहरोत्रा ने बैंकों में संविदा और अस्थाई कर्मचारियों को समान काम का समान वेतन देने की मांग की। यूपी बीईयू के जिला अध्यक्ष अरविंद रस्तोगी ने कहा कि सरकार हमारे आंदोलन के खिलाफ दुष्प्रचार कर रही है, जो बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। प्रांतीय सहायक महामंत्री पीपी सिंह ने 31 जनवरी और एक फरवरी की हड़ताल को सफल बनाने का आवाहन किया। प्रदर्शन में अरुण कुमार, पंकज शमा, रवि आनंद, वासुदेव लॉंगवानी, पंकज शर्मा, अमित कुमार, रमीज अहमद, चरन सिंह यादव, अरुण कुमार आदि मौजूद रहे। अध्यक्षता सुनील मित्तल और संचालन दिनेश सक्सेना ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें