फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कागजों में सड़क बनाकर, सीएम हेल्पलाइन पर डाल दी फर्जी रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। नगर निगम अफसरों के चक्कर काटने के बावजूद सड़क का निर्माण नहीं हुआ तो निर्माण नगर कालोनी के लोगों ने मुख्यमंत्री की हेल्पलाइन पर शिकायत की। इस पर नगर निगम ने सड़क निर्माण कराने की बात कहकर शिकायत का निस्तारण कर दिया। मगर जब मुख्यमंत्री कार्यालय से इसकी पुष्टि के लिए फोन आया तो नगर निगम का फर्जीवाड़ा खुल गया। अब क्षेत्रवासियों ने मुख्यमंत्री से मिलकर नगर निगम का फर्जीवाड़ा उजागर करने की बात कही है।
विज्ञापन

पीलीभीत बाईपास के पास स्थित निर्माण नगर कॉलोनी बीडीए से स्वीकृत है और 31 मई 2011 को नगर निगम ने इसे अधिकृत किया है। अब कॉलोनी की सड़कों में बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं, जिससे लोगों को परेशान होना पड़ता है। कॉलोनी के लोगों ने 28 दिसंबर 2013 और तीन मार्च 2014 को निगम अफसरों पत्र देकर सड़क बनवाने की मांग की। नगर निगम ने वर्ष 2016 में 200 मीटर मार्ग स्वीकृत किया और 2017 में नाली का निर्माण करा दिया। मगर सड़क नहीं बनवाई तो 15 जून 2017 को कालोनी के लोगों ने नगर आयुक्त से मिलकर सड़क बनवाने का अनुरोध किया। सुनवाई न होने पर 16 अगस्त 2017 को स्पीड पोस्ट से मुख्यमंत्री कोे पत्र भेजकर शिकायत की गई। फिर चार जून 2018 को और 11 जुलाई 2019 को नगर आयुक्त से मिलकर सड़क निर्माण की मांग की लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला। इसी बीच मुख्यमंत्री हेल्प लाइन 1076 पर लोगोें ने शिकायत की तो उधर से सड़क निर्माण पूरा होने का मेसेज आ गया। कालोनी वालों का कहना है कि नगर निगम ने कागज पर सड़क बनाकर उनकी शिकायत कर निस्तारण कर दिया। निगम अफसरों की कार्यशैली से वे लोग परेशान हो चुके हैं और अब मुख्यमंत्री से मिलकर शिकायत करेंगे। जरूरी हुआ तो धरना प्रदर्शन भी करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें