फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमर उजाला हमराही तीर्थ यात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। अमर उजाला के ‘हमराही तीर्थ यात्रा’ योजना के तहत अमर उजाला की बरेली यूनिट से गए समाचार पत्र वितरक और उनके माता-पिता सोमवार को पवित्र तीर्थों के दर्शन के बाद वापस लौट आए हैं। तीर्थों के दर्शन के बाद उन्होंने कहा कि अमर उजाला ने उनकी मनोकामना पूरी कराने का पुण्य कार्य किया है।
विज्ञापन

शुक्रवार को हिमाचल की दिव्य ज्योतियों के दर्शन के लिए जंक्शन सेंटर से गए पत्र वितरक बंधु केदारनाथ की माता हेमवती, पिता नत्थूलाल और भाई महेशपाल, शाहदाना सेंटर के पत्र वितरक बंधु सुनील त्रिपाठी और उनकी माता सुमन त्रिपाठी, पिता देवकीनंदन त्रिपाठी ने वापस लौटकर यात्रा को सराहा। कहा, बुजुर्ग माता-पिता को दर्शन कराने के लिए उन्होंने सोच रखा था, अमर उजाला ने उनकी मंशा पूरी कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें