फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पराली जलाने के मामले थाना प्रभारियों पर भी होगी कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। प्रदूषण रोकने के लिए शासन की सख्ती के बीच डीएम नितीश कुमार ने मीरगंज में तहसील दिवस के दौरान किसानों को पराली न जलाने के निर्देश देने के साथ इसका उल्लंघन करने वालों को सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी। उन्होंने साफ किया कि सुप्रीम कोर्ट का स्पष्ट आदेश है लिहाजा किसी भी ऐसे व्यक्ति को नहीं बख्शा जाएगा जो पराली जलाने का दोषी पाया जाएगा।
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि कृृषि विभाग और राजस्व विभाग के अधिकारी पुलिस-प्रशासन के साथ समन्वय कर पराली जलाने को लेकर आम लोगों को आगाह करें। उन्होंने कहा कि पहले यही प्रयास होना चाहिए कि किसान खुद पराली न जलाएं। लेखपाल अपने क्षेत्रों में किसानों से संपर्क कर उन्हें पराली जलाने से रोकें। लेकिन इसके बाद भी कोई पराली जलाता है तो उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराकर उसे फौरन जेल भेज दिया जाए। एसएसपी शैलेश कुमार पांडेय ने कहा कि बीट सिपाही से लेकर थानाध्यक्ष तक यह सुनिश्चित करें कि उनके क्षेत्र में पराली जलाने की घटना न होने पाए। जिस क्षेत्र में पराली जलाने की घटना हुई, उस क्षेत्र के प्रभारी के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें