फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोडवेज की बसों में सुबह रही भीड़, दोपहर बाद सन्नाटा

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। भैयादूज पर मंगलवार की सुबह रोडवेज बस स्टेशन पर यात्रियों की खासी भीड़ दिखाई दी। मगर दोपहर के बाद फिर सवारियां कम हो गईं और शाम होते-होते पुराना बस स्टेशन पर तो फिर से सन्नाटा छा गया। रात तक यही स्थिति बनी रही।
विज्ञापन

रोडवेज ने जिस तरह से भैयादूज पर बसों और स्टाफ की व्यवस्था की थी, उस लिहाज से बस स्टेशनों पर सवारियां नहीं पहुंचीं। अलबत्ता पुराना बस स्टेशन पर सुबह के समय सवारियों की खासी भीड़ रही। यात्रियों को बसों के रवाना होने का इंतजार भी करना पड़ा। दरअसल, बसें तो खड़ी थीं, लेकिन ड्राइवर नदारद थे। हालांकि थोड़े इंतजार के बाद वे पहुंच गए और फिर बसों को गंतव्य के लिए रवाना किया गया। दोपहर बाद सवारियों के इंतजार में बसें फिर खाली खड़ी रहीं। उधर, सेटेलाइट बस स्टेशन पर पीलीभीत दिशा की सवारियां जरूर ज्यादा रहीं। यहां से गुजरने वाली दिल्ली दिशा की सारी एसी बसें फुल रहीं। इसके अलावा लखनऊ दिशा की ओर जाने वाली बसों में जरूर कुछ सवारियों को सीटें मिल गईं। उधर रोडवेज से मिल जानकारी के अनुसार इस बार सवारियों का काफी अभाव रहा। पिछले साल के मुकाबले 30 से 40 प्रतिशत ही सवारियां रहीं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें