शाहजहांपुर। महानगर में सड़कों के चौड़ीकरण का कार्य चल रहा है। इसी के तहत अंटा चौराहा के पास स्थित पुलिया दोबारा निर्माण किया जा रहा है। यहां निर्माण कार्य शुरू हुए करीब छह महीने बीत गए हैं, लेकिन अभी तक निर्माण पूरा नहीं हुआ। इस कारण उधर से गुजरने वालों को खासी दिक्कत हो रही है। शुक्रवार को नगर आयुक्त विद्याशंकर सिंह ने निर्माणाधीन देखने पहुंचे और जल्द पूरा कराने का निर्देश देकर लौट गए।
नगर आयुक्त विद्याशंकर सिंह महानगर में गंदगी और अतिक्रमण का निरीक्षण करने निकले। इस बीच उन्हें जेल रोड पर एक्सईएन बिजली कार्यालय के पास स्थित नाले का निरीक्षण किया भी, जिसके सौंदर्यीकरण का काम कराया जा रहा है। इसके लिए निगम ने विकास कार्यों के लिए आए बजट से पांच लाख रुपये खर्च करने का निर्णय लिया था। जिससे पुलिया को चौड़ा करने के साथ ही उस पर स्लैब डलवाकर रेलिंग और लाइटों को लगवाया गया है। एक साइड का काम लगभग पूरा हो चुका है, लेकिन एक्सईएन कार्यालय की ओर से नाले को चौड़ा कराकर उस पर स्लैब आदि डालने का काम अभी तक शुरू नहीं हो पाया है। नगर आयुक्त के मुताबिक स्लैब पड़ने के बाद उसे मजबूत होने में ही 41 दिन का समय लग जाता है। ऐसे में पुलिया के सौंदर्यीकरण के काम में अभी कितना समय लगेगा कुछ कहा नहीं जा सकता है। फिलहाल नगर आयुक्त विद्याशंकर ने ठेकदार को काम जल्दी पूरा कराने के निर्देश दिए है।