फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लालफाटक ओवरब्रिज- अस्थायी रोड न बनने से घिसट रहा है ओवरब्रिज का काम

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। लालफाटक क्रासिंग पर अस्थायी रोड बनाने का काम नहीं शुरू हो पा रहा है। सेतु निगम और पीडब्ल्यूडी ने इसका एस्टीमेट बनाकर शासन में भेज दिया है, लेकिन मंजूरी मिलने में देरी हो रही है। अस्थायी रोड न बनने से रेलवे अपनी दोनों क्रासिंग पर ओवरब्रिज निर्माण को गति नहीं दे पा रहा है।
विज्ञापन

लालफाटक की दोनों क्रासिंग पर ओवरब्रिज का काम शुरू करने के लिए रेलवे अफसरों से पहली सितंबर से रोड बंद करने की परमीशन प्रशासन से मांगी थी। इसके बाद पुलिस व प्रशासन के अधिकारियों ने अस्थायी रोड न बनने तक लालफाटक क्रासिंग को बंद न करने का आग्रह किया था। इसके बाद सेतु निगम और पीडब्ल्यूडी की टीम ने संयुक्त रूम से साढ़े पांच मीटर चौड़ी और 320 मीटर लंबी अस्थायी सड़क बनाने का प्रस्ताव तैयार किया। इसका 1.22 करोड़ का एस्टीमेट भी शासन में भेजा जा चुका है, इसकी स्वीकृति मिलनी बाकी है। इधर रेलवे के अधिकारियों का कहना है कि एक माह की समय सीमा गुजर चुकी है। अस्थायी रोड बनाने का काम नहीं शुरू हुआ है। ऐसे में ओवरब्रिज का प्रोजेक्ट आगे नहीं बढ़ रहा है। ज्यादा देरी हुई तो निर्माण सामग्री महंगी होने के साथ प्रोजेक्ट की लागत भी बढ़ जाएगी। गौरतलब है कि जनहित में केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार ने अस्थायी रोड को जल्द पास कराने का आश्वासन दिया था।
‘ लालफाटक पर अस्थायी रोड बनाने के लिए पीडब्ल्यूडी की तरफ से प्रस्ताव भेजा जा चुका है। शासन से वित्तीय स्वीकृति मिलने के बाद ही इस संबंध में कुछ कहा जा सकता है।’
विज्ञापन
विज्ञापन

- वीएम शर्मा, एक्सईएन, पीडब्ल्यूडी निर्माण खंड भवन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें