फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राम नवमी पर सनसिटी विस्तार में बंद हुई पीएनजी की सप्लाई

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। रामनवमी पर सोमवार की सुबह अचानक पीएनजी लाइन ब्लॉक होने से रसोई गैस की सप्लाई बंद हो गई, इससे राम नवमी पर घरों में होने वाले धार्मिक कार्यक्रम और किचन की गतिविधियां प्रभावित हो गईं। सबसे ज्यादा परेशानी उन परिवारों को हुई जिन्हें कन्या भोज कराना था। जानकारी मिलते ही कंपनी ने तकनीकी खराबी दूर कर सप्लाई शुरू करा दी।
विज्ञापन

सनसिटी विस्तार कॉलोनी में सोमवार की सुबह सात बजे लगभग सभी घरों में राम नवमी पर कन्याएं जिमाने की तैयारी चल रही थी। इसी दौरान गैस की सप्लाई रुक गई। लोगों ने आस-पड़ोस में पता किया तो पता चला था कि पूरी कॉलोनी में ही सप्लाई नहीं आ रही है। इस पर प्रभावित लोगों ने सीयूजीएल कंपनी से संपर्क किया। कंपनी ने तुरंत मौके पर तकनीकी दल रवाना किया और कुछ देर बाद ही तकनीकी बाधा दूर कर सप्लाई सामान्य करा दी। हालांकि इस दौरान एक घंटे से ज्यादा लोग प्रभावित रहे।

जानकारी मिलते ही सनसिटी विस्तार कॉलोनी में तकनीकी सहायता दल रवाना किया गया। वॉल्व में कुछ तकनीकि खराबी आ गई थी, जिसे करीब आठ बजे तक दूर करा दिया गया था। इसके बाद सब कुछ सामान्य हो गया। नार्थ सिटी और आसपास के इलाकों में कोई समस्या नहीं आई।
विज्ञापन
विज्ञापन

- अभिषेक पांडे, सीयूजीएल कंपनी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें