फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संतोष से मिला मतलूब का परिवार, पुन: जांच की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। आयुष्मान योजना के तहत इलाज न मिलने पर हुई दीवानखाना के मतलूब हुसैन की मौत के बाद परिवार कार्रवाई की मांग के लिए अफसरों के चक्कर काट रहा है। सोमवार को पीड़ित परिवार केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार से मिला और मामले की दोबारा जांच कराने की मांग की।
विज्ञापन

ह्रदय रोग से पीड़ित दीवानखाना के मतलूब हुसैन की मौत के बाद स्वास्थ्य विभाग ने जांच के नाम पर लीपापोती कर मामला निपटा दिया। पीएमओ में शिकायत के बाद परिवार ने डीएम को ज्ञापन सौंपा। सोमवार को मृतक की बेटी नाजिया खान व घर के अन्य लोग केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार से मिले और दोबारा जांच कराकर दोषी अस्पतालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। केंद्रीय मंत्री ने सीएमओ को फोन करके जानकारी भी ली। केंद्रीय मंत्री ने आश्वासन दिया कि मामले की जांच कराई जाएगी। मृतक की बहन मालदा परवीन का कहना है कि स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने जांच के नाम पर खिलवाड़ किया है। सही से जांच तो अस्पतालों का असली चेहरा सामने आ जाएगा। बता दें कि पीड़ित परिवार मामले को लेकर कोर्ट जाने की भी तैयारी में है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें