फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दस दिन बाद डाक विभाग जोड़ सका नेट सप्लाई के टूटे तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। आखिरकार दस दिन बाद राजेंद्र नगर स्थित डाकघर में नेट सप्लाई सुचारू होने से लोगों को काफी राहत मिली है। अब नेट कनेक्टिविटी बाधित होने का बोर्ड हट गया है और कर्मचारी भी काम पर लौट आए हैं। बता दें कि पिछले दिनों बंदरों ने नेट सप्लाई के वायर तोड़ दिए थे। मौका पाकर डाकघर के कर्मचारी भी मुख्यालय को सूचना देकर नेट कनेक्टिविटी न होने का बोर्ड लगाकर खानापूर्ति कर रहे थे।
विज्ञापन

वायर टूटने के बाद डाक घर में नेट कनेक्टिविटी फेल हो गई थी। इलाज खर्च समेत अन्य कार्यों के लिए रुपये निकालने पहुंच रहे लोगों को कर्मचारी कनेक्टिविटी न होने का हवाला देकर लौटा दे रहे थे। मामले पर अमर उजाला ने ‘बंदरों ने तोड़े तार.. यानी अब डाकघर से पैसा नहीं निकाल पाएंगे’ शीर्षक से खबर प्रमुखता से प्रकाशित की थी। इसके बाद डाक विभाग के अफसर हरकत में आए। हालांकि सुधार पूरे दस दिनों बाद ही हो सका।
कभी भी किसी डाकघर में अगर नेट कनेक्टिविटी की समस्या आए तो लोगों को परेशान होने की जरूरत नहीं है। वे लेनदेन के लिए दूसरे डाकघर पर भी संपर्क कर सकते हैं। फिलहाल अब डाकघर में सुचारू रूप से कार्य हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- पीके सिंह, एसएसपीओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें