बरेली। नगर निगम में निर्माणाधीन बिल्डिंग से पिछले दिनों कर्मचारी के ऊपर बल्ली गिरी थी, जिसमें वह बाल-बाल बच गया। इसके बाद सख्ती हुई तो ठेकेदार ने अब यहां पर चेतावनी बोर्ड और जाल लगा दिया है।
पिछले सप्ताह नगर निगम की निर्माणाधीन बिल्डिंग की चौथी मंजिल से निगमकर्मी श्यामलाल के ऊपर बल्ली गिर गई थी। हेलमेट लगे होने के चलते श्यामलाल बाल-बाल बच गए। इसमें एक्सईएन संजय चौहान ने कांट्रेक्टर को सुरक्षा इंतजाम दुरुस्त करने के निर्देश दिए थे। इस पर पहले यहां सिर्फ सुरक्षा पट्टी लगाई थी। इसके बाद सोमवार को यहां बिल्डिंग के चारों ओर सुरक्षा जाल और चेतावनी बोर्ड भी लगा दिए गए हैं।