फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साक्षी-अजितेश प्रकरण- यू ट्यूब पर बदनाम करने की शिकायत में बरेली पुलिस को नहीं मिले सबूत

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। साक्षी मिश्रा की यू ट्यूब चैनलों पर बदनाम करने की शिकायत में बरेली पुलिस को कोई सबूत नहीं मिला। दो थानों की पुलिस सीमा विवाद में उलझी रही तो सीओ थर्ड ने जांच रिपोर्ट एसएसपी को सौंप दी।
विज्ञापन

बरेली से जाने के बाद साक्षी अब पति अजितेश के साथ दिल्ली में रह रही हैं। उनके साथ दो गनर भी हैं। कुछ दिन पहले साक्षी ने सीएम पोर्टल पर शिकायत की थी कि कुछ यू ट्यूब चैनल उन्हें और परिवार को बदनाम कर रहे हैं। जांच बरेली पुलिस को मिली तो सीमा विवाद की स्थिति रही। इज्जतनगर थाने के दरोगा अशोक कुमार ने साक्षी के निवास को बिथरी का बताकर जांच वहां से कराने का अनुरोध किया तो बिथरी के दरोगा प्रदीप ने अजितेश का निवास वीर सावरकर नगर बताकर वहां से जांच कराने को कहा। बाद में सीओ थर्ड कुलदीप कुमार ने जांच कर रिपोर्ट भेजी। सीओ ने बताया कि उन्होंने साक्षी से मोबाइल पर बात की तो बताया कि अभी संबंधित यू ट्यूब चैनल के लिंक, वीडियो-ऑडियो उनके पास नहीं हैं। इसलिए भविष्य में साक्ष्य मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

अजितेश बोले- दिल्ली में शिकायत की सलाह दी
सोशल मीडिया पर अजितेश ने जिक्र किया है कि उन्होंने सीओ थर्ड को सारे लिंक सौंप दिए थे। हालांकि सीओ ने उन्हें दिल्ली में ही शिकायत की सलाह दी। इसी तरह अभिषेक शर्मा नाम का शख्स उन्हें धमकी भरे मेसेज भेज रहा था। उसकी भी शिकायत की पर कार्रवाई नहीं हुई। अब अभिषेक माफी मांगने के मेसेज कर रहा है। बताया कि कुछ चैनल ने प्रचारित कर दिया कि वे लोग बिग बॉस में जा रहे हैं पर ऐसा कुछ नहीं है। वे शांत जीवन बिताना चाहते हैं पर ऐसे लोग उनकी निजता और सुरक्षा भंग करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें