फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज से हटेंगे स्कूलों के सामने लगे पान बीड़ी गुटखे की दुकानें 

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। कोर्ट के आदेश के बावजूद स्कूलों के सामने पान, बीड़ी, सिगरेट, गुटखा की दुकानें धड़ल्ले से चल रही हैं। पिछले दिनों नगर निगम की बोर्ड बैठक में कोर्ट के नियमों का हवाला देते हुए पार्षदों ने स्कूल-कॉलेजों के गेट के सामने से इन दुकानों को हटाने का प्रस्ताव रखा था, जो पास हो गया। लिहाजा बुधवार को नगर निगम की टीम इन दुकानों को हटाने के बाबत कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन

विद्यार्थियों में पनप रही नशे की लत की मुख्य वजह मानी जा रहीं इन दुकानों को हटाने के लिए बोर्ड बैठक में पास हुए प्रस्ताव पर बुधवार से कार्रवाई शुरू होगी। इसके लिए मंगलवार को अतिक्रमण हटाओ टीम को निर्देश दे दिए गए हैं। बुधवार को इसकी शुरुआत बरेली कॉलेज गेट से की जाएगी। इस दौरान कॉलेज के पूर्वी और पश्चिमी दोनों गेट की ओर लगी पान, बीड़ी, गुटखा और सिगरेट के खोखे, दुकानें आदि हटाए जाएंगे। अतिक्रमण हटाओ अभियान प्रभारी ललतेश सक्सेना ने बताया कि कॉलेज और स्कूलों के सामने नशीले पदार्थों की बिक्री करने वाली दुकानों समेत चाय की दुकानें भी हटाए जाने के निर्देश हैं। बताया कि बरेली कॉलेज गेट के सामने लगने वाली दुकानों को खोखे खोमचे आदि हटाने का अल्टीमेटम दे दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें