फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरेली हवाई अड्डा- 72 सीटर एरोप्लेन लेने जल्द मलयेशिया रवाना होगी टीम

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। लोकसभा चुनाव से ऐन पहले आनन-फानन में बरेली हवाई अड्डे का उद्घाटन किए जाने के बाद जो लोग बेसब्री से हवा में उड़ने के सपने देख रहे थे, उनके लिए यह खुशखबरी है कि यहां से उड़ान भरने के लिए मलयेशिया की एक कंपनी से एक 72 सीटर हवाई जहाज मुहैया कराने की डील फाइनल हो गई है। जल्द ही अधिकारियों की एक टीम हवाई जहाज लेने मलयेशिया रवाना होगी जो वहां से हवाई जहाज लेकर हैदराबाद पहुंचेगी। उसके बाद इसे बरेली-लखनऊ रूट पर उड़ाने के लिए नागरिक उड्डयन मंत्रालय से अनुमति लेने की औपचारिकता पूरी की जाएगी।
विज्ञापन

करीब 18 हेक्टेयर जमीन पर तैयार हो रहे हवाई अड्डे के निर्माण को लेकर हाल में शासन अधिकारियों को बुलाकर समीक्षा कर चुका है। इस मीटिंग में शामिल हुए विशेष भूमि अध्याप्ति अधिकारी मदन कुमार शासन में पूरा रिकार्ड दे चुके हैं कि अभी कितना काम हो चुका है और किस स्तर पर कौन का काम बाकी है। हालांकि हवाई अड्डे को अभी एक भी हवाई जहाज नहीं मिल सका है। बता दें कि जेट एयरवेज कंपनी के बंद होने के बाद अप्रैल में टर्बो एविएशन कंपनी के अधिकारियों ने दौरा करने के बाद हवाई सेवा शुरू करने को हामी भरी थी, लेकिन कंपनी अब तक हवाई अड्डे को एक भी एरोप्लेन मुहैया नहीं करा सकी है। कंपनी के अधिकारियों का कहना है कि बरेली हवाई अड्डे को विमान देने के लिए मलयेशिया की एक कंपनी से 72 सीटर प्लेन को लीज पर लेने की बात तय हो चुकी है। विमान सप्लाई करने वाली कंपनी कई बार टर्बो एविएशन के मुख्यालय को इस संबंध में मेल भी कर चुकी है। बताते हैं कि यह प्लेन पहले हैदराबाद आएगा। उसके बाद कंपनी के अफसरों को इसे बरेली से लखनऊ रूट पर उड़ाने के लिए नागरिक उड्डयन मंत्रालय के साथ ही भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण से अनुमति की औपचारिकता पूरी करनी होगी। दावा किया जा रहा है कि यह प्रक्रिया बिना किसी अड़चन जल्द पूरी हो जाएगी।
विज्ञापन


बरेली के लिए एरोप्लेन जल्द लाने की कोशिश की जा रही है। प्लेन को लीज पर लेने की डील भी पूरी हो गई है। जल्द ही मैं प्लेन लेने के लिए मलयेशिया जाऊंगा।
-पीवी रविशंकर, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी, टर्बो एविएशन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें